प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम जगतराज।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में जिले में स्वच्छता को उत्सव के रूप में मनाने के लिए स्वच्छ गणतंत्र उत्सव सप्ताह के अंतर्गत डीएम ने 11 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन 26 जनवरी तक चलेंगे।
सीडीओ डा.इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि स्वच्छ गणतंत्र उत्सव के तहत 21 जनवरी को शासन की ओर से बनाए गए शौचालयों का निरीक्षण किया जाएगा। 22 को स्वच्छता बसंतोत्सव, 23 को स्वच्छता विषय पर स्लोगन प्रतियोगिताएं, 24 को स्वच्छता विषय पर नुक्कड़ नाटक एवं सामूहिक रूप से श्रमदान, 25 को स्वच्छता विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता तथा 26 जनवरी को स्वच्छता गणतंत्र रैली एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन होगा। बताया कि स्वच्छ गणतंत्र उत्सव सप्ताह को जिले में सफलतापूर्वक क्रियांवयन किए जाने के लिए सभी ब्लॉकों के निर्धारित प्रचार वाहन अपने.अपने ब्लॉकों में जाकर जन सामान्य को स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करेगें ताकि लोगों में सामूहिक रूप से स्वच्छता के प्रति व्यवहार में परिवर्तन लाया जाना संभव हो सके। इस मौके पर एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल, जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार मौजूद थे।
स्वच्छता जागरूक रैली निकाली
स्योहारा। नगर पालिका की ओर से नगर में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में इकरा स्कूल के बच्चों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष अख्तर जलील, अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित मौजूद रहे। नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
पालिका अध्यक्ष अख्तर जलील ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाई गई स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की मुहिम में हम तभी पूरी तरह से कामयाब होंगे जब हम अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखेंगे। अगर कहीं गंदगी दिखाई दे तो तुरंत नगर पालिका के टोल फ्री नंबर पर फोन करें। इससे नगर पालिका कर्मचारी फौरन वहां पहुंचकर सफाई करेंगे। रैली विभिन्न गलियों से निकाली गई।