फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर : जमीन के दाम बढ़ रहे, फसलों के नहीं : राकेश टिकैत

Sat, 25 Mar 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कहा - चुवाव के घोषणा पत्र में किए वादों को पूरा करे भाजपा सरकार
विज्ञापन

- एमएसपी पर कानून, स्वामीनाथन आयोग को जल्द लागू किया जाए
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। प्रदेश में जमीनों के भाव बढ़ रहे हैं, लेकिन फसलों के दाम नहीं बढ़ रहे हैं। बिजली को निजी हाथों में दिया जा रहा है। ऐसा हुआ तो बिजली बहुत महंगी हो जाएगी। किसानों के निजी नलकूपों पर मीटर लगाए जा रहे हैं, यह सब षड्यंत्र रचा जा रहा है।
यह बात भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में कही। वह भाकियू के राष्ट्रीय सचिव स्वर्गीय धीरसिंह बालियान की अंत्येष्ठी में शामिल होने आए थे। राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की हालत खराब है। जहां किसान मजबूत हैं और आंदोलन कर रहे हैं, वरना किसानों की जमीन मुफ्त में खरीदी जा रही है। कहा कि व्यापारी जमीन खरीद रहे हैं। जमीन फ्री में लेते हैं और दान में दिखाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधानसभा के चुनाव में लाए घोषणा पत्र में किए वादों को पूरा किया जाए। जब फ्री में बिजली देने का वादा किया, तो अब नलकूपों पर मीटर क्यों लगाएं जा रहे हैं। यह चुनावी बिजली फ्री योजना है। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद बाबूराम तोमर, जिलाध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह, चौधरी राजेंद्र सिंह, ठाकुर रामौतार सिंह, कुलदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बाबूराम तोमर ही मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष
चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि भाकियू के मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर ही हैं। उनके खिलाफ एफआईआर हुई, दोष सिद्ध नहीं हुआ। कहा कि बाबूराम तोमर पर दोष सिद्ध होता है, तो उन्हें मुक्त कर दिया जाएगा, अन्यथा फिलहाल वह ही रहेंगे। उन्होंने सत्यवीर सिंह को ही जिलाध्यक्ष बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें