फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - जिले में 10 माध्यमिक विद्यालय बनेंगे माॅडल स्कूल

Sat, 25 Mar 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई में सुधार की तैयारी, माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य की बैठक बुलाई
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नए शैक्षणिक सत्र से माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई की व्यवस्था में बदलाव की तैयारी है। जिले में पढ़ाई का स्तर अपग्रेड करने के लिए 10 मॉडल विद्यालय बनेंगे। विद्यालयों के चयन की प्रक्रिया तय हो गई है। इसको लेकर डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने प्रधानाचार्यों की बैठक 29 मार्च को बुलाई है।



यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों का नया शैक्षणिक सत्र एक सप्ताह बाद एक अप्रैल से शुरू होगा। शासन से विद्यालयों का शैक्षिक कैलेंडर जारी हो गया है। डीआईओएस के अनुसार नए शैक्षणिक सत्र में विद्यालयों में पढ़ाई का स्तर सुधारना प्राथमिकता है। इसके लिए ब्लु प्रिंट तैयार हो रहा है। कहा विद्यालयों को शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार पढ़ाई, सह क्रिया कलाप, खेल आदि करने हैं। विद्यालय समय में स्कूल से नदारद रहने वाले शिक्षकों पर शिकंजा कसेगा। नियमित निरीक्षण होंगे, गड़बड़ी मिलने पर प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






जिले में 10 माध्यमिक विद्यालय चिह्नित किए जाएंगे। चयनित विद्यालयों का पढ़ाई लिखाई का स्तर अपग्रेड किया जाएगा। जिससे ये विद्यालय शहर, जिला, प्रदेश में मिसाल बनेंगे। माॅडल विद्यालयों में अन्य माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य का भ्रमण कराया जाएगा। माॅडल विद्यालय अन्य विद्यालयों के लिए रोल मॉडल बनेंगे। 29 मार्च को जिले के प्रधानाचार्य की बैठक बुवाई गई है। जिसमें शैक्षिक कैलेंडर की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें