ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नजीबाबाद क्लब रहा प्रथम
नजीबाबाद। 15वीं जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नजीबाबाद ताइक्वांडो क्लब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के कई क्लबों और स्कूलों से 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में नजीबाबाद क्लब के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन कर क्लब को जिले में प्रथम स्थान दिलाया। ताइक्वांडो क्लब अफजलगढ़ ने द्वितीय और किरतपुर क्लब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नजीबाबाद क्लब की ओर से लवकुश, आयुष्मान, विशेेष, फरहद, दीपक कुमार, कृवंभ, शादअली ने स्वर्ण पदक, मो. आरिफ, वास्तु, अक्षत, आदित्य, देवकुमार, राघव, आयुष ने रजत पदक और अक्श, मो. हमजा, युवराज, रुद्राश, दिव्यांश, इशांत, अनिरुद्ध ने कांस्य पदक हासिल किया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कटियार और मुख्य कोच राजू राजपूत ने बताया कि चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले विजेता लखनऊ में 19 से 20 अगस्त तक आयोजित सेंट्रल जोन चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।
उधर, इंपीरियल इंटरनेशनल एकेडमी में ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। एकेडमी के चेयरमैन ओम प्रकाश और प्रधानाचार्य डॉ. अंजना राजपूत ने विद्यालय के छह स्वर्ण पदक, सात रजत और चार कांस्य पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।