खेल प्रतियोगिता में कुलवंत और टिंपल बने चैंपियन
चांदपुर। गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांदपुर में आयोजित महाविद्यालय की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में कुलवंत और महिला वर्ग में टिंपल को चैंपियन घोषित किया गया।
बुधवार को हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति के आजीवन अध्यक्ष कुंवर धीरेंद्र प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि एसआई मदनलाल, प्राचार्या डॉ. साधना ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। क्रीड़ा सचिव डॉ. अशोक कुमार ने वार्षिक गतिविधियों की प्रगति आख्या प्रस्तुत की।
क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में पुरुष वर्ग में बीए प्रथम वर्ष के छात्र कुलवंत महाविद्यालय के चैंपियन बने। उप चैंपियन बीए प्रथम वर्ष के छात्र मोहम्मद आदिल रहे। महिला वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा टिंपल चैंपियन रहीं। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा चारुकांता उप चैंपियन रहीं। डॉ. अनिल कुमार वर्मा के संचालन में चली प्रतियोगिताओं के आयोजन में सन्नी कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान अवनीश राठी, संजय कुमार, जिशान अली, ऋषिपाल सिंह, महाविद्यालय के डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. एम पी सिंह. डॉ. अखिलेश, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. जैनुल आबीदीन, कुलदीप कुमार, आस मौहम्मद, डॉ. संतोष देवी, डॉ. उदिता राजपूत, डॉ. जैवा नाज, अंतिमा, पूजा राजपूत, दीक्षा भारद्वाज, डॉ. केसर कमल शर्मा आदि मौजूद रहे।