फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना बुआई में नए प्रयोग पर कुलवीर सिंह सम्मानित

विज्ञापन
नांगलसोती निवासी किसान कुलवीर सिंह। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नांगलसोती। गांव तिसोतरा निवासी किसान कुलवीर सिंह को गन्ना बुआई में नए प्रयोग अपनाने पर तमिलनाडु के गन्ना प्रजनन संस्थान कोयम्बटूर ने सम्मानित किया। गत बृहस्पतिवार को कुलवीर सिंह को संस्थान के डायरेक्टर डॉ. जी हेमप्रभा द्वारा डाक से भेजा प्रशस्ति पत्र और शॉल प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

कुलवीर सिंह ने बताया कि 26 अक्तूबर को गन्ना प्रजनन संस्थान कोयम्बटूर में देशभर के प्रगतिशील गन्ना किसानों की बैठक हुई थी, जिसमें प्रत्येक प्रदेश से दो किसान शामिल हुए थे। कुलवीर ने बताया कि उन्होंने पौध से गन्ना बुआई, एक आंख के टुकड़े (बीच) से गन्ना बुआई, ट्रेंच विधि से गन्ना बुआई और सहफसली खेती के प्रयोग अपनाए थे। इन्हीं प्रयोगों को अपनाने पर उन्हें संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया। कुलवीर सिंह को कृषि विभाग द्वारा चौ. चरण सिंह की जयंती पर नजीबाबाद ब्लॉक के सर्वश्रेष्ठ गन्ना उत्पादक के तौर पर सम्मानित किया गया था। इससे पूर्व वह 2019 में महाराष्ट्र और 2020 में हरियाणा के करनाल में सम्मानित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें