फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षमा हेमलता और डॉ. कुसुम में होगा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षमा हेमलता और डॉ. कुसुम में होगा मुकाबला
विज्ञापन

धामपुर। अल्हैपुर विकास क्षेत्र में शुक्रवार को नाम वापसी के दिन शाम तीन बजे तक किसी ने भी अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। अब यहां ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी क्षमा हेमलता चौहान व निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. कुसुम रघुवंशी के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नामजदगी के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. कुसुम रघुवंशी की नामजदगी को लेकर बवाल हो गया था। सीओ अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न कराने की तैयारी की गई है। ब्लाक के बाहर मुरादाबाद मार्ग पर रानीबाग पुलिस चौकी से लेकर आरएसएम कॉलेज के तिराहे तक सात स्थानों पर बैरियर लगाकर वहां पर पुलिस को तैनात किया गया है। चौकीदारों को पुलिस के साथ पहचान करने को लगाया गया है। मतदान सवेरे 11 बजे से शुरू होकर तीन बजे तक होगा। तीन बजे से मतगणना कर परिणामों की एआरओ द्वारा घोषणा कर दी जाएगी। किसी प्रकार कोई विजयी जुलूस नहीं निकलेगा। प्लाटून पीएसी, दो टीमें क्यूआरटी, धामपुर सीओ सर्किल के सभी थानों की फोर्स मौजूद रहेगी। वहीं, एआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में कुल 124 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें