फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: न्यायिक सेवा में जाना चाहती है कृतिका अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायिक सेवा में जाना चाहती है कृतिका अग्रवाल
विज्ञापन

चांदपुर। न्याय पालिका में सेवा करने का सपना संजोए कृतिका अग्रवाल ने बीए एलएलबी में रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सर्वाधिक अंक पाकर गोल्ड मेडल हासिल किया है। चांदपुर क्षेत्र के गांव स्याऊ निवासी लाला सत्य प्रकाश अग्रवाल की पौत्री व सुधीर अग्रवाल की पुत्री कृतिका अग्रवाल ने विवेक कॉलेज ऑफ लॉ से बीए एलएलबी की परीक्षा दी थी। रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में कृतिका ने 71.24 प्रतिशत अंक पाकर विश्वविद्यालय टॉप किया है। इसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा कृतिका को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया है। कृतिका ने इसका श्रेय अपने माता-पिता, शैक्षिक वातावरण व गुरुजनों को दिया है। कृतिका की इच्छा न्यायपालिका में रहकर सेवा करने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें