फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एसएसबी में असिस्टेंट कमांडेंट बने बिजनौर के मनु

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। सशस्त्र सीमा बल अकादमी भोपाल में 26वें सहायक कमांडेंट का दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। जिसमें बिजनौर के मनु सिंह बेनीवाल को 52 सप्ताह के सफल प्रशिक्षण के बाद तीन स्टार लगाकर एसएसबी में अधिकारी की रैंक मिली है।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह का आयोजन 29 दिसंबर को हुआ था। मनु सिंह ने सहायक कमांडेंट की सीधी भर्ती में परीक्षा पास की। मनु सिंह बेनीवाल बिजनौर के गांव मंडावली सैदू के रहने वाले हैं। उनके पिता गिरिराज सिंह वर्तमान में आदर्श विद्या निकेतन इंटर कालेज शहबाजपुर में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। मनु ने हाईस्कूल की परीक्षा संत पाल्स उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडावर से पास की है। वहीं इंटरमीडिएट की पढ़ाई आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज शहबाजपुर से की। इसके बाद उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें