फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल को नहीं मिल रही पर्याप्त ऑक्सीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड अस्पताल को नहीं मिल रही पर्याप्त ऑक्सीजन
विज्ञापन

नजीबाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर को कोविड अस्पताल बनाया गया है। सीएचसी ऑक्सीजन की कमी, इलाज के लिए आवश्यक उपकरणों की चुनौतियों से जूझ रहा है। कोविड अस्पताल को 24 घंटे बिजली भी नहीं मिल रही है।
जिले में कोविड मरीजों की संख्या बढ़ने से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए नजीबाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर को 30 बेड का कोविड अस्पताल बनाया है। दो अप्रैल को सीएमओ वीके यादव ने एल-2 श्रेणी के कोविड अस्पताल घोषित करने के बाद पीएचसी प्रभारी डॉ. सर्वेश निराला को कोविड अस्पताल की निगरानी सौंपी है। डॉ. शील और डॉ. जीशान उमर स्टाफ के साथ कोविड मरीजों का संसाधनों की कमी से जूझते हुए इलाज कर रहे हैं। इस अस्पताल में वर्तमान में 16 मरीजों का उपचार चल रहा है। लिक्विड ऑक्सीजन सिलिंडर, ऑक्सीजन फ्लोमीटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कमी कोविड मरीजों के उपचार में चुनौती बन रही है।
विज्ञापन

डॉ. सर्वेश निराला के अनुसार अस्पताल को प्रतिदिन औसतन 60 ऑक्सीजन सिलिंडर की आवश्यकता है। एसडीएम परमानंद झा के प्रयासों से बमुश्किल 25 से 30 ऑक्सीजन सिलिंडर मिल पा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी समीपुर को 11 ऑक्सीजन फ्लोमीटर, 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए थे। इनमें से सात ऑक्सीजन फ्लोमीटर और तीन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खराब हो चुके हैं। ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए अस्पताल हल्दौर के ऑक्सीजन प्लांट पर पूरी तरह निर्भर है। जल्द आवश्यक सुविधाएं नहीं बढ़ाई गई तो कोविड मरीजों की जान बचाना मुश्किल हो जाएगा।
अस्पताल के पास जेनरेटर की सुविधा भी नहीं है। विद्युत निगम से 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की मांग पर बिजली अधिकारियों ने तकनीकी कारणों से हाथ खड़े कर लिए हैं। एक्सईएन वीरेंद्र कुमार, एसडीओ विकास कुमार ने अस्पताल को अधिक से अधिक बिजली दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

समाजसेवी देंगे 10 सिलिंडर
नजीबाबाद। समाजसेवी इंजी. मौअज्जम खां ने कोविड अस्पताल समीपुर को अपनी ओर से 10 लिक्विड ऑक्सीजन सिलिंडर मुफ्त देंगे। चिकित्सा प्रभारी डॉ. सर्वेश निराला को इस आशय का पत्र सौंपते हुए इंजी. मौअज्जम खां ने जल्द अस्पताल को ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें