फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूस्टर डोज लगवाने में कोतवाली देहात आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बूस्टर डोज लगवाने में कोतवाली देहात आगे
विज्ञापन

बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग जिला मुख्यालय पर लोगों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए जागरूक करने में नाकाम साबित हो रहा है। इसका जवाब स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़े दे रहे हैं। जिले में सबसे ज्यादा बूस्टर डोज कोतवाली देहात क्षेत्र में लगवाई गई हैं। जबकि सबसे कम बूस्टर डोज बिजनौर शहर में लगी हैं।
जिले में अभी तक 5,05,465 लोगों को ही बूस्टर डोज लगी है। एक तरफ तो स्वास्थ्य विभाग बूस्टर डोज टीकाकरण को रफ्तार देने की बात कर रहा है, वहीं दूसरी ओर बिजनौर शहर में ही सबसे कम 10,007 लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाई है। कोतवाली देहात क्षेत्र में सबसे अधिक 73,039 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है। आंकड़ों से पता चलता है कि वैक्सीन लगवाने को लेकर शहर से ज्यादा देहात क्षेत्र के लोग जागरूक हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी पर ही बूस्टर डोज लगाई जा रही है। जिले में कोविशील्ड वैक्सीन की 1320 डोज शेष रह गई हैं। जबकि कोवैक्सीन की 1070 डोज और कोर्वेबैक्स वैक्सीन की 2560 डोज उपलब्ध हैं। कुल मिलाकर जिले में तीनों वैक्सीन की 4950 डोज उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी क्षेत्र में कितने लोगों ने लगवाई बूस्टर डोज:
क्षेत्र के नाम बूस्टर डोज की संख्या
कोतवाली देहात- 73039
नजीबाबाद - 61737
चांदपुर- 58644
अफजलगढ़- 50978
धामपुर- 47932
स्योहारा- 40771
चंदक- 37012
किरतपुर- 35214
नहटौर- 33072
नूरपुर- 31766
हल्दौर- 25293
बिजनौर शहर- 10007
लोगों को एएनएम के माध्यम से बूस्टर डोज लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा फोन करके लोगों से बूस्टर डोज लगवाने की अपील की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग अधिक से अधिक लोगों को बूस्टर डोज लगाने की कोशिश कर रहा है - डॉ. अशोक कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें