फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार ने कब्जाई ट्रॉफी

Sun, 01 Nov 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली। सेंट जोसफ कोटद्वार ने सेंट मैरी मंडावली को नौ विकेट से पराजित कर फादर पीटर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।
विज्ञापन


सेंट मैरी मंडावली की ओर से आयोजित 13वें फादर पीटर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल सेंट जोसफ कोटद्वार (उत्तराखंड) एवं सेंट मैरी मंडावली के बीच खेला गया।

कप्तान चिराग त्यागी के नेतृत्व में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मंडावली की टीम ने कोमल के 36 और हरीश के 25 रनों के सहयोग से नौ विकेट पर 126 रन बनाए। कोटद्वार की ओर से आर्यन और सौरभ ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन


सेंट जोसफ कोटद्वार के अनिरुद्ध के शानदार 51 और अक्षय के 45 रनों की मदद से कोटद्वार टीम ने 18वें ओवर में एक विकेट पर जीत का लक्ष्य प्राप्त करते हुए मंडावली को नौ विकेट से पराजित किया।

एंपायर फादर वीजू वडक्किल, फादर सबास्टिंग की देखरेख में खेले गए फाइनल से पूर्व हुए एक सेमीफाइनल में कोटद्वार की टीम ने सेंट मेरीज नजीबाबाद को 51 रन से पराजित किया।

टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कोटद्वार के अक्षय रावत, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज ईशान उनियाल, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक मंडावली के संदीप को घोषित किया गया।

मैन ऑफ द सिरीज कोटद्वार के अक्षय रावत को मिला। मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष मंडावली रमेशचंद यादव एवं चावरा सेवा समिति के अध्यक्ष फादर मैथ्यू ने प्रधानाचार्या सिस्टर ज्योति जोसफ की उपस्थिति में विजेता टीम के कप्तान को फादर पीटर मेमोरियल ट्राफी प्रदान की।

उपविजेता टीम एवं प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या सिस्टर ज्योति जोसफ ने कमेंट्रेटर आलोक त्यागी, नीरज, स्कोरर गौरव और शैलेष सहित प्रतियोगिता में प्रतिभाग    करने वाली टीमों का आभार व्यक्त किया।

सेमीफाइनल में पहुंचीं कोटद्वार, धामपुर टीम
नजीबाबाद। नॉर्थ इंडिया कप में शनिवार को टीसीजी कोटद्वार और पीएमएस धामपुर की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर गईं।

नॉर्थ इंडिया इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित नॉर्थ इंडिया क्रिकेट कप में टीसीजी कोटद्वार ने बाल भारती स्कूल को छह विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बाल भारती की टीम मात्र 58 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


कोटद्वार की टीम ने चार विकेट पर जीत का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। चार विकेट लेने वाले कोटद्वार के रोशन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

उधर, पीएमएस धामपुर ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में गुरू राम राय कोटद्वार को सात विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

गुरू राम राय की टीम निर्धारित ओवर में 87 रन बना सकी। धामपुर की टीम ने तीन विकेट खोकर जीत का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। धामपुर के जरगाम को 33 नाबाद रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। एनआईआईटी के एमडी अवनीश अग्रवाल ने मैन ऑफ द मैच बने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें