फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट
विज्ञापन

नगीना। नगीना में शुरू हुए सात दिवसीय ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला कोटद्वार की टीम ने 3 -1 से कादराबाद की टीम को हराकर जीत लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी शेख शाहनवाज खलील ने फीता काटकर व कबूतर उड़ाकर किया।
विज्ञापन

बुधवार शाम नगीना रायपुर रोड स्थित एक खाली मैदान पर पालिका के पूर्व चेयरमैन मरहूम शेख खलीलुर्रहमान की याद में नगीना फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित सात दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ समाजसेवी शेख शाहनवाज खलील ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मुकाबला कोटद्वार व कादराबाद की टीम के बीच खेला गया। जिसमें कोटद्वार की टीम विजेता रही। रेफरी की भूमिका मोहम्मद अजीम व लाइनमैन की भूमिका मोहम्मद खालिद व निसार अहमद ने निभाई। इस मौके पर राकेश कुमार, यामीन अंसारी मिन्ना, मोहम्मद आरिफ, शमशाद शरिबली, कुंवर अमरजीत सिंह, शेख जमशेद, हैदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें