फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंश का कबड्डी में नेशनल के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
वंश का कबड्डी में नेशनल के लिए चयन
विज्ञापन

किरतपुर। हिंदू इंटर कॉलेज किरतपुर के छात्र वंश चौधरी का नेशनल कबड्डी टीम में चयन हुआ है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जो मऊ में 12 नवंबर से 14 नवंबर 2022 आयोजित हुई। कबड्डी प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल टीम को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल की टीम में 12 खिलाड़ी थे, जिसमें छह खिलाड़ी जिला बिजनौर के थे। अन्य खिलाड़ी मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभाल जिले से थे। टीम में हिंदू इंटर कॉलेज किरतपुर के दो छात्र वंश चौधरी व केशव कुमार थे। वंश चौधरी टीम का कैप्टन था। टीम को विजयी बनाने में कोच सुधीर कुमार रहे। सुधीर कुमार धर्मपुरा में अपनी एक कबड्डी अकादमी भी चलाते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार ने विजेता टीम को बधाई दी और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। हिंदू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रेम राज आर्य ने भी विजेता टीम को बधाई दी और विद्यालय के खिलाड़ियों व खेल सीमित के अध्यापकों जैनेंद्र तोमर पीटीआई, ज्ञानेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, चंद्रवीर सिंह को सम्मानित करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें