धामपुर में आए घने कोहरे के कारण वाहनों की गति कुछ धीमी रही।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के धामपुर में कोहरे ने अचानक दस्तक देकर वाहनों की रफ्तार को धीमा कर दिया। रविवार सुबह कोहरे के साथ ही ठंडक का भी एहसास हुआ। इसके चलते हाइवे पर फर्राटा भरने वाले वाहन धीमी गति से चलते दिखाई दिए। कोहरे को देख मॉर्निंग वॉक करने वाले भी ठिठकते दिखे।
ठंड का एहसास होते ही लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए। उधर, कालागढ़ में शनिवार रात से ही क्षेत्र कोहरे की चादर में लिपटा रहा। कुछ दिन से मौसम में ऐसे ही बदलाव नजर आ रहे हैं और ठंडक बढ़ रही है।