फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पर चाकू से हमला

Fri, 17 Mar 2023 10:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कूड़ा डालने के विवाद को लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष और उनके बेटे पर किया हमला
विज्ञापन

फ़ोटो समाचार
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बिजनौर। कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद के चलते पड़ोसी युवकों ने पूर्व जिला अध्यक्ष और उनके बेटे के साथ मारपीट की। आरोपियों ने चाकू से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। पिता-पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह शहर की शांति नगर कॉलोनी में रहते हैं। सतपाल सिंह ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी घर के पास कूड़ा डाल रहे थे। कूड़ा डालने से मना किया तो आरोपी गाली गलौज करने लगे। पूर्व जिलाध्यक्ष घर के बाहर ही आकर आरोपियों ने उनके और उनके बेटे रितिक प्रताप के साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष और उनके बेटे को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। मामले की सूचना मिलते ही सीओ सिटी अनिल कुमार और शहर कोतवाल नरेंद्र गौड़ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें