फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तीन मूल्यांकन केंद्रों पर आज से शुरू होगा बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन

Fri, 17 Mar 2023 10:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले के तीनों मूल्यांकन केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटर के मूल्यांकन कार्य शनिवार से शुरू हो रहा है। इससे पहले शुक्रवार को केंद्रों के उप प्रधान परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। करीब 110 उप प्रधान परीक्षकों ने प्रशिक्षण लिया। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के अनुसार उप प्रधान परीक्षको को यूपी बोर्ड मूल्यांकन के निर्देश को बिंदुवार बताया गया। मूल्यांकन में सतर्कता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन


डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने बताया कि हाईस्कूल व इंटर की कापी जांचने का काम तीन मूल्यांकन केंद्रों पर 18 मार्च से शुरू हो रहा हैं। शुक्रवार को उप प्रधान परीक्षकों को उपनियंत्रकों डॉ निर्मला शर्मा, कैप्टन बिशनलाल और मोहम्मद इरफान ने प्रशिक्षण दिया। बोर्ड से तीनों मूल्यांकन केंद्र पर इंटर के 95, हाईस्कूल के 148 उप प्रधान परीक्षक लगाए गए हैं। हाईस्कूल व इंटर के कुल 243 उप प्रधान परीक्षक है। कापी जांचने में बोर्ड के निर्देश के अनुसार स्टेप मार्किट करने को कहा गया। कहां कि कापी पूरी सतर्कता से जांची जाए। विद्यार्थियों का नुक़सान नहीं होना चाहिए।डीआईओएस ने बताया कि आज प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले परीक्षकों को 18 मार्च को सबसे पहले करीब एक घंटा मूल्यांकन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद मूल्यांकन शुरू होगा। उप प्रधान परीक्षक 20 आदर्श उत्तर पुस्तिका जांचकर अपने अधीनस्थ परीक्षकों को देंगे। उप प्रधान परीक्षक आदर्श उत्तर पुस्तिका पर आदर्श उत्तर पुस्तिका की मुहर लगाकर पूरे हस्ताक्षर करेंगे।






एक कापी को जाचेंगे विषयवार विशेषज्ञ परीक्षक



बोर्ड से प्राप्त मूल्यांकन संबंधी निर्देश में कहा गया है कि हाईस्कूल विज्ञान विषय के पेपर में तीन तरह सवाल आते हैं। पहला भौतिक विज्ञान, दूसरा रसायन विज्ञान और तीसरा जीवविज्ञान। भौतिक विज्ञान का भाग बीएससी प्रशिक्षित गणित परीक्षक जांचेगा। रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान का भाग संबंधित विषय के बीएससी प्रशिक्षित परीक्षक जाचेंगे। इसी प्रकार हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान के पेपर में दो तरह के सवाल आते हैं। सामाजिक विज्ञान की एक कापी को दो परीक्षक जांचेंगे। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के अनुसार उप प्रधान परीक्षक को सतर्कता से काम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें