फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर सजा कीर्तन दरबार

विज्ञापन
नूरपुर में गुरुद्वारे में गुरूवाणी कीर्तन करता रागी जत्था। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर सजा कीर्तन दरबार
विज्ञापन

नूरपुर। सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह साहिब के 356 वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में संगत के सहयोग से चल रही सात दिवसीय प्रभातफेरी का समापन हो गया। बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे पंथ के प्रतीक श्री निशान साहिब और पंज प्यारों की अगुवाई में गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की आकर्षक झांकी के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। जिसका पुष्प वर्षा से कई स्थानों पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रभातफेरी के आयोजन के उपरांत गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया। जिसमें हजूरी रागी ज्ञानी अरवेंद्र सिंह व दिल्ली से पधारे विद्वान रागी भाई लाखन सिंह ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। सरदार हरभजन सिंह अमन के संचालन में आयोजित कीर्तन दरबार के दौरान गुरुघर के सेवकों को सरोपा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कमेटी के उपप्रधान गुरनाम सिंह, जनरल सेक्रेट्री अवतार सिंह, रणवीर सिंह मुंशी, बिरेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, परवेंद्र सिंह बंटी, जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मीडिया प्रभारी गुणवंत सिंह राठौर, संगत सिहं सेवादल के दारा सिंह, विशाल सिंह, बीबी महेंद्र कौर, नरेंद्र कौर, जौली, बबली कौर, मीना कौर आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें