नजीबाबाद में न्यायिक अधिकारी राम अवतार सिंह का स्वागत करते अधिवक्ता।
- फोटो : NAZIBABAD
अधिवक्ताओं ने किया राम अवतार सिंह का स्वागत
नजीबाबाद। स्थानीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण के लिए गठित आयोग का अध्यक्ष बनने पर अधिवक्ताओं ने सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी राम अवतार सिंह का स्वागत किया।
नजीबाबाद के सराय आलम निवासी राम अवतार सिंह को प्रदेश सरकार ने स्थानीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण निर्धारित करने के लिए गठित पांच सदस्य आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। न्यायिक अधिकारी को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। अधिवक्ताओं, सामाजिक संगठनों और राजनीति से जुड़े प्रतिनिधियों ने सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी राम अवतार सिंह के आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एसके बबली, रिजवान अंसारी, तुषार कुमार, मो. वाजिद एड. मो. फरमान अंसारी ने स्मृतिचिह्न देकर न्यायिक अधिकारी का स्वागत किया। उधर, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, रालोद नेता बृजराज सिंह, सरदार बलवीर सिंह न्यायिक अधिकारी को निकाय चुनाव पिछड़ा वर्ग आयोग के लिए अध्यक्ष बनाए जाने के सरकार के फैसले को सही बताते हुए फैसले स्वागत किया।