संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। नगर पंचायत साहनपुर के निर्वाचित चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने दूसरी बार साहनपुर चेयरमैन का पदभार संभाला। एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने साहनपुर के चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी को पद और कर्तव्य निर्वाह की शपथ दिलाई।
खुर्शीद मंसूरी ने शपथ ग्रहण करने के बाद साहनपुर का बहुमुखी विकास कराने और जनता से किए गए वादों को पूरा करने का आश्वासन दिया। खुर्शीद मंसूरी ने चुनावी मतभेद भुलाकर साहनपुर वासियों को साहनपुर के विकास में सहभागी बनने की सलाह दी। ईओ डॉ. हरिनारायण सिंह की उपस्थिति में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में निर्वाचित 14 वार्ड सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई।
डॉ. इस्लाम की अध्यक्षता और सरफराज के संचालन में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह की पत्नी भावना सिंह, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, राजकुमार प्रजापति, याकूब राईन ने चेयरमैन खुर्शीद अहमद को बधाई दी।