फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बढ़ापुर- खो नदी का एक बार फिर बढ़ा जलस्तर, गांवों का कटा संपर्क

Mon, 14 Aug 2023 11:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बढ़ापुर क्षेत्र में ग्राम सारंगवाला की सड़क पर आये खो नदी के पानी में फंसी बाइक को निकलवाते ग्रा
विज्ञापन
(फोटो खबर)
विज्ञापन

-बढ़ापुर क्षेत्र का जनपद मुख्यालय से कटा संपर्क, आवागमन रहा बाधित
-रास्ते बंद होने के चलते स्कूल नहीं पहुंचे शिक्षक, स्कूलों पर लटके ताले
बढ़ापुर। खो नदी के उफान और जलस्तर के बढ़ने से बढ़ापुर क्षेत्र के गांवों का जनपद मुख्यालय से संपर्क कट गया। दोपहर बाद ही जलस्तर में गिरावट होने पर केवल दो पहिया वाहनों का ही आवागमन हो सका। जबकि भारी वाहनों का आवागमन बाधित रहा। वहीं शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे और क्षेत्र के विद्यालय बंद रहे।
विज्ञापन


बढ़ापुर कस्बा तीन ओर से नदियों से घिरा है। यहां की नदियों का जलस्तर पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाली वर्षा पर निर्भर करता है। हाल ही में पहाड़ी क्षेत्रों में हुई मूसलाधार वर्षा से उफान पर आई खो नदी के तीव्र जल प्रवाह ने भूमि कटान कर बढ़ापुर क्षेत्र के मुख्य मार्ग बढ़ापुर-नगीना को ध्वस्त कर दिया। जिससे मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद होने के साथ ही बढ़ापुर क्षेत्र का जनपद मुख्यालय से संपर्क कट गया। वहीं इस ध्वस्त मार्ग पर लोनिवि बल्लियों और रेत के बोरे लगाकर अस्थायी तटबंध बनाकर भू-कटाव रोकने की जुगत में लगा है। उधर बढ़ापुर-रायपुर मार्ग पर गांवड़ी के पुल के एक ओर की सड़क पूरी तरह नदी में समा गई थी। वहीं सड़कों पर बह रहे खो नदी के पानी ने इन गांवों के मार्गों को भी अवरुद्ध कर दिया। रास्ते बंद होने के चलते शिक्षकों के नहीं पहुंचने पर कस्बे व क्षेत्र के अधिकांश विद्यालय और कालेज बंद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें