फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालिद बंधु प्रकरण: उखाड़े गए बोर्ड प्रशासन ने फिर लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। खालिद बंधु प्रकरण ने फिर ने तूल पकड़ लिया है। खालिद बंधु ने कॉलोनी पर प्रशासन द्वारा लगाए गए बोर्ड हटाए दिए थे। मामला मुख्यमंत्री के दरबार में गूंजा तो प्रशासन हरकत में आया। इसके बाद तहसील प्रशासन ने उखाड़े गए बोर्ड को दोबारा कॉलोनी पर लगाया।
विज्ञापन


पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर खालिद, तालिब प्रकरण को प्रशासन द्वारा ठंडे बस्ते में डाले जाने की शिकायत की। उन्होंने शिकायत में कहा कि अवैध काॅलोनियों जैसे चांदपुर रोड पर पेरिस गार्डन के सामने, मंगल बाजार, ड्राइवर प्रशिक्षण केंद्र और रानी किन्नर की कोठी के निकट, एक काॅलोनी जिस पर पहले ही अवैध कॉलोनी का बोर्ड लगाया गया था। इन कॉलोनियों से खालिद तालिब ने बोर्ड उखाड़ दिया था। अब गाटा संख्या 3196, 3197 पर दोबारा अवैध काॅलोनी का बोर्ड लगाया गया। वहीं, प्रशासन ने कॉलोनाइजर तालिब, खालिद बंधु को विनियमित क्षेत्र का नक्शा पास नहीं होने के मामले में नोटिस जारी किया है। इसके अलावा चाहशीरी स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा करने की शिकायत हुई थी। प्रशासन की जांच में कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा नहीं मिला। पूर्व सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री का आदेश है किसी भी हालात में माफियाओं को प्रदेश में पनपने नहीं दिया जाएगा। माफियाओं के खिलाफ सरकार की नीति स्पष्ट है।
कॉलोनी से बोर्ड हटाने की शिकायत हुई। एक कॉलोनी 2010 विकसित हुई। विनियमित क्षेत्र का नक्शा नहीं मिला। कॉलोनाइजर खालिद बंधु को नोटिस जारी किया गया है। कॉलोनी पर बोर्ड भी लगा दिया है। ....रितु रानी, एसडीएम सदर, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें