फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खाकी पर आरोप, घर की तलाशी में आड़ में हड़प लिए 25 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शराब बिक्री का हवाला देकर तलाशी लेने के लिए हीमपुर दीपा पुलिस एक घर में घुस गई। शराब तो नहीं मिली मगर, घर में रखे हुए 25 हजार रुपये दरोगा उठाकर ले गए। इस आशय की शिकायत करते हुए पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने मामले में जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव हरीनगर निवासी भारत सिंह ने बृहस्पतिवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया। आरोप है कि थाने में तैनात एक दरोगा बुधवार की शाम चार पांच सिपाहियों को लेकर उसके घर पहुंचे। शराब बेचने का आरोप लगाते हुए घर की तलाशी लेनी शुरू कर दी। घर में कहीं शराब तो नहीं मिली।
मगर, घर में रखे हुए 25 हजार रुपये दरोगा ने निकाल लिए। मना करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि उसने यूकेलिप्टिस के पेड़ बेचे थे, जिसके 25 हजार रुपये घर में रखे हुए थे। उसने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन



आरोप की गंभीरता को देखते हुए सीओ चांदपुर को मामले की जांच सौंपी गई है। शाम तक जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। अगर आरोप सही निकले को दंड जरूर मिलेगा। - अभिषेक झा, एसपी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें