बिजनौर में आईटीआई में कौशल सतरंग कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण।
- फोटो : BIJNOR
आईटीआई से दिखाया कौशल सतरंग का सीधा प्रसारण
बिजनौर। डीएम के निर्देश पर राजकीय आईटीआई में कौशल सतरंग का सजीव प्रसारण दिखाया गया। बृहस्पतिवार दोपहर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन से कौशल सतरंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
डीएम रमाकांत पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा का सभी युवा लाभ उठाएं और जिला स्तर पर कोई भी कठिनाई आने पर उसका निराकरण राजकीय आईटीआई में मुकेश कुमार शर्मा एवं राकेश कुमार शर्मा द्वारा कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री द्वारा बजट सत्र में की गई दो नई योजनाओं मुख्यमंत्री अप्रेंटिसशिप प्रोत्साहन स्कीम एवं मुख्यमंत्री युवा हब का प्रदेश के अधिकाधिक युवाओं को लाभान्वित करना है। उन्होंने युवाओं से इन योजनाओं का लाभ लेने और आईटीआई स्टाफ से युवाओं को योजना की अधिक जानकारी देने की अपील की। इस दौरान पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन डा. नवनीत गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, सत्यवीर त्यागी आदि रहे।