कर्म योद्धाओं को सम्मानित किया
बिजनौर, धामपुर। दिशा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा धामपुर पालिका में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। उनको पुष्पमाला पहनाकर कर्मयोद्धा सम्मान से नवाजा गया। सफाई कर्मियों को मास्क वितरित किए ।
पालिका प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ दिशा ग्रुप के महासचिव मुकेश कुमार अग्रवाल, संयोजक अनिरुद्ध अग्रवाल ने किया। जिसमें दिशा ग्रुप के सदस्य दीपक शर्मा, संदीप विश्नोई, विशाल गुप्ता, जीत सिंह, अंकुश राजपूत, सचिन अग्रवाल, तनय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, मुकेश जैन, नमन जैन, राजेश जैन, मनीष अग्रवाल, पालिका चेयरमैन राजू गुप्ता एवं अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार रस्तोगी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक इंद्रपाल, सफाई लिपिक चेतन स्वरूप शामिल रहे।
पंजाबी कालोनी के निवासियों ने पालिका सफाई कर्मी का सम्मान किया। सम्मान करने वालों में प्रवीण चोपड़ा, अश्वनी तुली, शशि चोपड़ा रहे।