फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारसेवा से बने पुल को खतरा

Fri, 16 Sep 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
मालन नदी पर कारसेवा से बने पुल की क्षतिग्रस्त एप्रोच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद में मालन नदी में अवैध खनन का खामियाजा एक बार फिर कई गांवों के लोगों को भुगतना पड़ेगा। दरअसल, मालन नदी में उफान से प्रभावित होकर कारसेवा से बने पुल की एप्रोच क्षतिग्रस्त होने लगी है। प्रशासन एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने अभी तक इसकी सुध नहीं ली है।
विज्ञापन

मेरठ-पौड़ी नेेशनल हाईव पर स्थित गांव बड़िया से एक प्रमुख संपर्क मार्ग कई गांवों को जोड़ते हुए नजीबाबाद में हरिद्वार-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर पहुंचता है। इस मार्ग से गुजरने वाली मालन नदी पर एक दशक पूर्व बाबा हरबंस सिंह की देखरेख में कारसेवा से पुल बनाया गया था। 12 सितंबर की रात मालन नदी में अचानक उफान आ गया था। नतीजतन कारसेवा से बने पुल और मार्ग के बीच एप्रोच को क्षति पहुंची। तीन दिन के भीतर काफी मात्रा में मलबा एप्रोच से कटकर नदी में समा चुका है। नतीजतन अवरुद्ध होने से समस्या बढ़ गई है। करीब 13 किलोमीटर लंबे मार्ग से बड़िया, बड़ी भुड्डी, छोटी भुड्डी, बीरूवाला, ताहरपुर, कुलांडी, भोगपुर, जट्टीवाला, मेदूवाला, चौहड़खाता, नयागांव, चतरूवाला, मलूकवाली, बिजौरी आदि गांवों के लोग आवागमन करते हैैं। पुल से सामान्य आवागमन के साथ साथ कृषि क्षेत्र होने के कारण भारी वाहनों का भी आवागमन होता है। फिलहाल आधी एप्रोच से मिट्टी कटी है। लोग जोखिम उठाकर मार्ग के आधे हिस्से से आवागमन कर रहे हैं। मार्ग से आवागमन के चलते अचानक एप्रोच धंसने पर बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। सपा नेता सतविंदर सिंह पोप, ग्राम प्रधान अवतार सिंह, निर्मल सिंह काला, पूर्व प्रधान इकबाल सिंह, गुरुद्वारा बड़िया के सचिव नरेंद्रपाल सिंह, परमजीत सिंह एड., शिक्षक निर्मल सिंह, रणजोध सिंह, परवान सिंह आदि ने जनहित में एप्रोच को दुरुस्त करने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें