फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मिनी ट्रक से गिरकर बुलंदशहर निवासी कावड़िया की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 15 Jul 2023 06:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर जनपद में एक दर्दनाक हादसे में कांवरिया की मौत हो गई कांवरिया की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है बताया गया कि का बलिया बुलंदशहर का रहने वाला था।
विज्ञापन
Kanwar Yatra 2023 - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में एक दर्दनाक हादसे में शनिवार को मिनी ट्रक से गिरकर कांवड़िया की मौत हो गई कांवड़िया की मौत हो गई। वहीं कांवड़ियां की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया कि का बलिया बुलंदशहर का रहने वाला था। 
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार हरिद्वार से डाक कांवड़ के साथ चल रहे मिनी ट्रक पर डांस करते कांवड़िये की गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के जिला जिला अस्पताल भेज दिया है। मरने वाले कांवड़िये की पहचान बुलंदशहर जनपद के थाना डिबाई के गांव दानगढ़ निवासी सचिन (20) के रूप में हुई।

शुक्रवार की देर रात हरिद्वार से कांवड़िये डाक कांवड़ में जल लेकर बुलंदशहर क्षेत्र में जा रहे थे। कांवड़ के साथ चल रहे मिनी ट्रक पर डीजे पर कांवड़िये डांस कर रहे थे। चांदपुर में बिजनौर रेलवे फाटक पर लगे हाई गेज से टकराकर गिरने से कांवड़िये की मौत हो गई। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक उदय  प्रताप सिंह ने बताया कि कांवडिये डीजे पर डांस कर रहे थे। जिसके चलते एक कांवड़िया चांदपुर बिजनौर रेलवे फाटक पर गिरकर घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। कांवड़िये की मौत हो गई है। कांवड़िये का पोस्टमार्टम कराया गया है। कांवड़िया बुलंदशहर जनपद के थाना डिबाई के गांव दानगढ़ निवासी सचिन (20) पुत्र शीशपाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें