फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जलीलपुर के आठ गांव बने टापू, लापता किसान का शव मिला

Fri, 14 Jul 2023 11:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
जलीलपुर के खादर क्षेत्र से गांव से ग्रामीणों को रेसक्यू करके ले जाते एनडीआरएफ की टीम।
विज्ञापन
- एनडीआरएफ और पीएसी पहुंची, 52 लोगों को रेस्क्यू किया
विज्ञापन

- अभी भी खादरपुर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा है जलस्तर
फोटो समाचार
जलीलपुर/चांदपुर (बिजनौर)। जलीलपुर क्षेत्र में गंगा के निकटवर्ती गांवों में बाढ़ के हालात में सुधार नहीं है। हालांकि प्रशासन सक्रिय दिख रहा है। राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) की टीम को राहत व बचाव कार्यों में लगाया गया है। बाढ़ क्षेत्र में लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण आठ गांव टापू जैसे बन गए हैं। जहां खेतों व सड़कों पर गंगा की धार चल रही। कई गांवों की आबादी में पानी बह रहा है। एनडीआरएफ और पीएसी की टीम ने इन गांवों से करीब 52 लोगों को रेस्क्यू कर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
गंगा नदी में उफान के चलते जलीलपुर क्षेत्र के आठ गांव रायपुर खादर, जलालपुर खादर, मीरापुर सीकरी, सुजातपुर खादर, स्याली, मुजफ्फरपुर खादर, कुमरिया, दत्तियाना के चारों ओर पानी बह रहा है। सड़कें और खेत सब जलमग्न हैं। गांववासियों के आवागमन की सड़कों पर पांच फीट तक पानी चल रहा है। सड़कों पर पानी चलने से आवागमन बंद है। ये गांव टापू जैसे हालात में हैं। जबकि करीब एक दर्जन गांवों के सैकड़ों किसानों की हज़ारों बीघा कृषि भूमि में खड़ी गन्ना, धान, चारा आदि की फसल में सात-आठ फीट तक पानी कई दिनों से भरा है। यदि जल्दी ही बाढ़ का पानी न उतरा तो किसानों की फसल नष्ट हो सकती है।
विज्ञापन

गांव हुसैनपुर खासा, मीरापुर सीकरी, रायपुर खादर, जलालपुर खादर, दत्तियाना, स्याली आदि के निचले हिस्सों की आबादी में गंगा का पानी घुस गया है। गांव सुजातपुर खादर, दत्तियाना, स्याली, मुजफ्फरपुर खादर, कुमरिया, जलालपुर खादर, रायपुर खादर, मीरापुर सीकरी आदि की सड़कों पर पांच फीट तक पानी बह रहा है। पशुपालक किसानों के सामने अपने पशुओं का पेट भरना समस्या बना है। चारा की फसल पानी में डूबी हैं साथ ही सड़कों पर पानी के चलते खेत से चारा लाना जोखिम भरा है।
एनडीआरएफ की टीम ने संभाला मोर्चा
जलीलपुर। जलीलपुर क्षेत्र में एनडीआरएफ की टीम पहली बार लगी है। बताते हैं कि क्षेत्र में पहले भी बाढ़ आती रही है, परंतु एनडीआरएफ की टीम जलीलपुर क्षेत्र में पहली बार बचाव व राहत कार्यों में लगी है। एनडीआरएफ की कुल चार टीम लगाई गई हैं। दो टीम रायपुर खादर में, दो मोटर बोट के साथ और दो टीम मीरापुर सीकरी मेें, दो मोटर बोट के साथ बचाव व राहत कार्यों में लगी है। एक टीम में चार राहत कर्मी एक मोटर बोट के साथ रहते हैं।
विज्ञापन


हालातों पर रखी जा रही नजर : एसडीएम
एसडीएम चांदपुर रितु रानी ने बताया कि हालातों पर लगातार नजर रखी जा रही है। लगातार क्षेत्र का दौरा किया जा रहा है। मीरापुर, दत्तियाना, नारनौर, सजातपुर खादर, रायपुर खादर से 52 लोगों को नाव द्वारा बाहर निकाला गया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। जहां जो जरूरत है, वहां वह सामग्री भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें