फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम-बम के जयघोष के साथ लौट रहे कांवड़िये

विज्ञापन
मंडावली क्षेत्र में आकर्षक कांवड़ के साथ शिवभक्त। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
बम-बम के जयघोष के साथ लौट रहे कांवड़िये
विज्ञापन

नजीबाबाद। बम-बम भोले की गूंज और आकर्षक कांवड़ के साथ बड़ी संख्या में कांवड़िये नगर की सड़कों से गुजर रहे हैं। मंगलवार को मोटा महादेव मंदिर पर भगवान शिव को गंगाजल चढ़ाने के लिए कांवड़ियों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

मंडावली क्षेत्र के मोटा महादेव-भागूवाला कांवड़ यात्रा मार्ग और नजीबाबाद-बूंदकी मार्ग पर बड़ी संख्या में कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है। शिवभक्तों की आव-भगत के लिए भी जगह-जगह शिविर लगने शुरू हो गए हैं। मंगलवार को सड़कों पर कांवड़िये कांवड़ और गंगाजल लेकर बड़ी संख्या में लौटते दिखाई दिए। वहीं, निजी वाहनों के जत्थे भी कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार रवाना होते दिखे। पुजारी पंडित शशिनाथ ने बताया कि मंगलवार को मोटा महादेव मंदिर पर बड़ी संख्या में कांवड़िये भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे। हरिद्वार से गंगाजल लाने के बाद कांवड़ियों के लिए पहला पड़ाव मोटा महादेव मंदिर ही पड़ता है। हरिद्वार से कांवड़ियों को मोटा महादेव मंदिर के लिए अलग से गंगाजल की शीशी मिलती है। यदि कोई शिवभक्त मंदिर पर गंगाजल चढ़ाना भूल जाए तो स्वयं उसका गंगाजल सूख जाता है। श्रावण के पहले सोमवार के बाद से कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें