फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा: एआई कैमरों से होगी कांवड़ियों की गिनती, चार पहिया वाहनों के लिए भी रूट डायवर्जन प्लान लागू

Thu, 30 Jul 2026 05:33 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Bijnor News: उत्तराखंड बॉर्डर पर एआई कैमरा कांवड़ियों की गणना करेगा। बिजनौर में भागूवाला, मोटा महादेव मंदिर और कांवड़ मार्ग पर अन्य जगह एआई आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
एआई कैमरे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्रा में तमाम सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, मगर इस बार शिवभक्तों की गणना भी की जाएगी। इसके लिए उत्तराखंड बॉर्डर पर भागूवाला में एआई आधारित सीसीटीवी लगाया गया है। ताकि कांवड़ियों की संख्या का सटीक अनुमान लगने पर उसी लिहाज से व्यवस्था की जा सके। वहीं 300 आईपी सीसीटीवी भी स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

 

जिले में कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इंतजाम के क्रम में 28 जुलाई से भारी वाहनों का डायवर्जन कर दिया गया था, जबकि चार पहिया वाहनों पर डायवर्जन की व्यवस्था बृहस्पतिवार को लागू की गई। एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि इस बार एआई आधारित सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। जिनसे हाथों-हाथ कांवड़ियों की गिनती भी हो सकेगी। मोटामहादेव मंदिर पर भी एआई वाला सीसीटीवी लगा है। जोकि मंदिर परिसर में तय सीमा से ज्यादा भीड़ होने पर तुरंत ही अलर्ट भी करेगा।
 

परखी जा रही कांवड़ सेवा शिविरों की सुरक्षा व्यवस्था
एएसपी देहात प्रकाश कुमार ने सीओ चांदपुर एवं थाना प्रभारी की मौजूदगी में कांवड़ मार्ग जायजा लिया। सभी कांवड़ शिविरों की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की गहनता से जांच की। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की ब्रीफिंग करते हुए उन्हें श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, सतर्क निगरानी रखने, प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।
 

हाईवे पर वन-वे किया ट्रैफिक, दिन में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक
कांवड़ यात्रा के चलते धामपुर से होकर गुजरने वाले हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। रोडवेज बसों को डायवर्जन के अनुसार निकाला जा रहा है। कांवड़ियों की सुविधा, सुरक्षा के लिए हाईवे को वन-वे कर दिया गया है। हाईवे की एक लेन शिवभक्तों की आवाजाही हेतु सुरक्षित रखी गई है। रोडवेज बसों को शहर के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं है। ऐसे में उत्तराखंड जाने वाले यात्री दुर्गा विहार बाईपास के निकट पहुंचकर बस पकड़ रहे हैं। यात्रा को देखते हुए हाईवे पर बड़े भारी वाहनों को रोक दिया गया है। 
 
विज्ञापन

मुरादाबाद जा रहे चालक अरुण ने बताया कि वह हरिद्वार से ट्रक में माल लेकर सुबह धामपुर पहुंचे। जहां उन्हें हाईवे पर रोककर किनारे खड़ा कर दिया गया। वह पहले ढाई से तीन घंटे में हरिद्वार से मुरादाबाद पहुंच जाते थे। लेकिन अब लगभग 12 घंटों में धामपुर ही पहुंचे हैं। उधर हाईवे पर पुलिस पिकेट की तैनाती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें