फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ड्रोन से होगी कांवड़ मार्ग की निगरानी, अवैध कट पर लगेंगे बैरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




बिजनौर। यूं तो कांवड़ मार्ग में 18 हजार सीसीटीवी की मदद ली जानी है। मगर, अबकी बार ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। ड्रोन उड़ाकर ट्रायल भी किया जा चुका है। वहीं, सड़क हादसों को रोकने के लिए अवैध कट बंद किए जा रहे हैं। इससे कोई वाहन अचानक से सड़क पर नहीं आने पाए।
सावन का पहला सोमवार बीत चुका है। ऐसे में कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों की संख्या में फिलहाल कमी चल रही है। दूसरे सोमवार से पहले शिवभक्तों की गतिविधियां फिर से बढ़ जाएगी। ऐसे में पुलिस प्रशासन तैयारियों को बरकरार बनाए रखे हुए हैं। ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू है। तैयारियों के क्रम में मंगलवार को सीओ सिटी संग्राम सिंह ने हरिद्वार मार्ग का जायजा लिया। चंदक में रेलवे फाटक पर रोशनी नहीं होने की बात सामने आई। जिस पर बिजली विभाग से फाटक के आस पास पथ प्रकाश की व्यवव्स्था करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन








इसके अलावा मुख्य मार्ग पर आकर मिलने वाले ग्रामीण मार्ग के सामने बैरियर लगाने के निर्देश दिए गए है, ताकि कोई वाहन सीधे और अचानक से सड़क पर ना आ जाए। क्योंकि पिछले दो दिनों में तीन शिवभक्तों की मौत सड़क हादसे में हो चुकी है। इसे देखते हुए सड़क पर पुलिस की ओर से यातायात संबंधी बैनर लगाए जा रहे है। ताकि अपने अपने वाहन से हरिद्वार आने जाने वाले शिवभक्तों को तीव्र मोड़ या अन्य किसी परेशानी का पहले ही पता लग सके।







ड्रोन का किया गया ट्रायल







अबकी बार सड़क पर जाम या कांवड़ियों की भीड़ पर नजर रखने के लिए ड्रोन से निगरानी की जाएगी। इसके लिए ड्रोन का ट्रायल किया जा चुका है। इसके साथ ही कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी की भी मदद ली जाएगी। इसके लिए सीसीटीवी की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन








हरिद्वार में वाहनों का दबाव बढ़ने पर बिजनौर में रोका ट्रैफिक







मंगलवार को हरिद्वार में अचानक वाहनों का दबाव बढ़ गया। हरिद्वार की सभी वाहन पार्किंग फुल हो चुकी थी। ऐसे में हरिद्वार पुलिस हांफी तो बिजनौर पुलिस अफसरों के फोन घनघनाने लगे। बिजनौर के सीओ सिटी संग्राम सिंह को फोन करके हरिद्वार पुलिस ने बालावाली में ट्रैफिक रोकने की गुहार लगाई। इसके बाद हरिद्वार की तरफ एक भी मालवाहक वाहन नहीं जाने दिया गया। बिल्टी देखकर ही वाहनों को आगे बढ़ने दिया जा रहा है। अगर किसी के पास हरिद्वार या देहरादून की बिल्टी होती है तो उसे आगे नहीं बढ़ने दिया जाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें