कोतवाली देहात में लगाए गए शिविर में आराम करते कांवड़िये।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर। प्रशासन ने कांवड़ियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए र्है। तीन जोन व नौ सेक्टरों में जिले को बांटा है। चप्प्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। जिले से गैर जिलों के कावड़िये होकर भी गुजरते हैं। एक सप्ताह से कांवड़ियों का जिले की सीमा से आना जाना शुरू हो गया। बड़ी तादाद में शिवभक्त अपने गंतव्यों को जिले से होकर जा रहे हैं।
मंगलवार को बुलंदशहर समेत कई जिलों के कावड़िये बडी तादाद में बिजनौर से कांवड़ लेकर निकले। प्रशासन ने कांवड़ियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। एसपी अजय साहनी के मुताबिक जिले को तीन जोन व नौ सेक्टरों में बांटा गया है। दो कंपनी पीएसी के साथ गैर जिले की पुलिस फोर्स लगाई गई है। बुधवार से जिले के कांवड़ियों का आना जाना भी शुरू हो जाएगा। एसपी ने बताया कि शिव मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। बड़ी तादाद में महिला पुलिस भी मंदिरों पर तैनात रहेगी।