जयघोष के साथ शिवालय की ओर बढ़ रहे कांवड़िये
नजीबाबाद। महाशिवरात्रि पर्व पर शिवभक्त भगवान भोलेनाथ के जयकारे और मधुर भजनों के बीच अपने शिवालय की ओर बढ़ रहे हैं। शिवभक्तों में बाइक से गंगाजल ले जाने का उत्साह देखते ही बनता है। शिवभक्तों में मोटा महादेव मंदिर पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर उनसे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद ले रहे हैं।
महाशिवरात्रि पर्व पर बड़ी संख्या में शिवभक्तों के जत्थे अपने-अपने क्षेत्रों के शिवालय की ओर बढ़ रहे हैैं। भगवान भोलेनाथ के जयकारों से नगर का वातावरण गुंजायमान हो रहा है। बम भोले, बम भोले की गूंज के साथ शिवभक्त भगवान आशुतोष के जलाभिषेक को उमंग और जोश के साथ प्रस्थान कर रहे हैैं। आया आया महाशिवरात्रि का त्योहार आया...के मधुर भजनों पर भोले के भक्ते नाचते-थिरकते रंग-बिरंगी कांवड़ों के साथ शिवालय की ओर बढ़ रहे हैं। शिवभक्तों में बाइक से गंगाजल लाने का क्रेज पहले की अपेक्षा हर बार बढ़ा है। बाइकों के शोर के बीच शिवभक्त डाक कांवड़ लेकर दौड़ लगाते हुए गुजर रहे हैं। शिव-पार्वती की सुंदर झांकी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही।
मोटा महादेव मंदिर पर शिवभक्तों का लगा तांता
मंडावली। स्वयंभू सिद्धपीठ मोटा महादेव मंदिर परिसर में शिवभक्तों को बड़ी संख्या में तांता लगा रहा। भगवान आशुतोष का पहला जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों के उमड़ने से भागूवाला-मोटा महादेव मंदिर बाईपास मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। वाहनों की काफी दूर तक कतार लग गई, जिससे वाहनों को रेंग कर चलने का मजबूर होना पड़ा।
जोखिम उठाकर पहुंचे हरिद्वार
नजीबाबाद। महाशिवरात्रि पर्व पर शिवभक्तों का कांवड़ लाने का सिलसिला जारी है। शिवभक्तो के बड़ी संख्या में हरिद्वार रवाना होने से परिवहन निगम की व्यवस्था चरमरा गई। शिवभक्तों को घंटों रोडवेज बस का इंतजार करना पड़ा। शिवभक्तों जोखिम उठाकर बसों की छतों पर बैठकर हरिद्वार के लिए रवाना हुए।
नजीबाबाद में कांवड़यात्रा के दौरान शिव-पार्वती के झांकी।- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद में बस की छत पर चढ़ते शिवभक्त कांवड़िये।- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद में भगवान आशुतोष के जलाभिषेक को कांवड़ ले जाते शिवभक्त।- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद में भगवान शिव की मूर्ति को नया रूप देता कलाकार।- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद में कांवड़ लेकर जाते शिवभक्त कांवड़िये।- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद में रंग-बिरंगी कांवड़ के साथ गुजरते शिवभकजत।- फोटो : NAZIBABAD