फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध में कामिनी और चित्रकला में हुमैरा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। साहू जैन कालेज में आयोजित मोबिलाइजेशन ऑफ कालेज स्टूडेंट कार्यक्रम में विद्यार्थियों को फसल अवशेष की समस्या और उसके निदान की जानकारी दी गई। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता में कामिनी और चित्रकला में हुमैरा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक विज्ञान केंद्र नगीना की ओर से साहू जैन कालेज में प्रो. पीपी विश्वकर्मा की अध्यक्षता में फसल अवशेष प्रबंधन परियोजना के अंर्तगत मोबिलाईजेशन ऑफ कॉलेज स्टूडेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. एनपी सिंह ने किया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. केके सिंह, फसल उत्पादन वैज्ञानिक डॉ. शिवांगी, वैज्ञानिक डॉ. पिंटू कुमार, डॉ. प्रतिमा गुप्ता, शरद कुमार, वीरेंद्र सैनी ने कार्यक्रम में फसल अवशेष की समस्या औरउसके निदान के विषय में विस्तार से बताया। फसलों के अवशेष से नुकसान और उसके निदान विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में हुमैरा अंसारी, गर्व प्रजापति, कनक राजपूत और निबंध प्रतियोगिता में कामिनी, निहारिका, गौरव सिंह ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रो. अनिल कुमार, प्रो. एके मित्तल, प्रो. बलराम सिंह, डॉ. नीलम बालियान, डॉ. दीपक त्रिपाठी, डॉ. मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें