कालागढ़ की नई कालोनी में सूखासोत में रौद्र रूप में बहता पानी।
फोटो समाचार
कालागढ़। क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दिन में चार घंटे में 106.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण स्थानीय नदियां उफान पर आ गईं। नदियों के विकराल रूप को देखकर लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग सूखासोत की ओर दौड़ पड़े। स्कूल कॉलेजों में बच्चों के अवकाश रहे। शिक्षक, कर्मी स्कूलों में गए। बारिश के दौरान बाजार आदि सूने पड़े रहे। सड़कों पर यातायात के साधन जहां के तहां थम गए। सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक 106.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। बांध पर 79.4 मिमी बारिश हुई। बांध के ईई नीरज कुमार त्यागी के अनुसार बांध के जलप्रवाह क्षेत्र में बारिश कम है। बांध का जलस्तर 337.500 मीटर है।