फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रामगंगा नदी के तटबंध में शुरू हुआ पानी का रिसाव

Fri, 14 Jul 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने सिंचाई, राजस्व विभाग की टीम को साथ लेकर तटबंध को ठीक कराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


धामपुर। बारिश के चलते गांव मुबारकपुर कुंडा के पास रामगंगा नदी के तटबंध से पानी का रिसाव शुरू हो गया। तटबंध के टूटने की आशंका से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसडीएम सिंचाई और राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तटबंध की मरम्मत कराई और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि साल 2010 में जब रामगंगा नदी में बाढ़ आई थी, उस समय मुबारकपुर कुंडा के पास तटबंध टूट गया था। नदी के तेज बहाव में हाईवे 74 ध्वस्त हो गया था। गांव के जितेंद्र कुमार, दिवेश कुमार, महावीर सिंह, मनोज कुमार, रवि कुमार, जयप्रकाश सिंह, रमेश सिंह, रियासत, महेंद्र, सुमित कुमार आदि का कहना है कि गांव के लोगों ने बुधवार शाम तटबंध से पानी का रिसाव होते देखा तो उनमें हड़कंप मच गया। सूचना पर एसडीएम मनोज कुमार सिंह सिंचाई व राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तटबंध को कंक्रीट, मिट्टी और पत्थरों से दुरुस्त कराया। सिंचाई विभाग मुरादाबाद के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार का कहना है कि रामगंगा में बृहस्पतिवार सवेरे आठ बजे तक केवल 1600 क्यूसेक पानी चल रहा था। फिलहाल नदी में पानी के बढ़ने की कोई उम्मीद नहीं है। खो नदी में दोपहर दो बजे तक 43 हजार क्यूसेक पानी चल रहा था। पहाड़ों पर तेज बारिश होने से खो नदी में अभी और 20 हजार क्यूसेक पानी आने की संभावना है। उन्होंने बाढ़ की आशंका से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें