फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के बाद जाने दी बस

विज्ञापन
रेहड़ में रायपुरी बार्डर पर पंजाब से उत्तराखंड जा रही मजदूरों की बस को निकालती पुलिस। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
जांच के बाद जाने दी बस
विज्ञापन

रेहड़। रायपुरी बार्डर पर पुलिस आने जाने वालों की कड़ाई से जांच कर रही है। मंगलवार को पंजाब से उत्तराखंड जा रही 16 मजदूरों की बसों को जांच के बाद बार्डर क्रॉस कराया गया। रेहड़ के समीप यूपी उत्तराखंड की सीमा पर स्थित रायपुरी बॉर्डर पर पुलिस मुस्तैदी से सभी आने जाने वालों वाहनों की सख्ती से जांच कर ही जाने की अनुमति दे रही है। थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि मंगलवार को पंजाब के चंडीगढ़ से प्रवासी मजदूरों को लेकर उत्तराखंड के हल्द्वानी जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की 16 बसों के अनुमति पत्रों की रायपुरी बॉर्डर पर सघनता से जांच की गई। संतुष्ट होने के बाद ही बसों को जाने दिया गया। प्रत्येक बस में 25 से 30 मजदूर सवार थे। थाना क्षेत्र की सीमा बनैली पुल से बसों को पुलिस सुरक्षा में उत्तराखंड की धर्मपुर पुलिस चौकी तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें