फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम में आज होगी जूनियर वर्ग तैराकी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
आज होगी जूनियर वर्ग तैराकी प्रतियोगिता
विज्ञापन

बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज सोमवार को जूनियर बालक-बालिका वर्ग तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जनपद स्तरीय ट्रायल्स का सुबह 11 बजे से होगा। इसके बाद प्रतियोगिता में शीर्ष पर आने वाले तैराक को मंडलीय स्तर पर आयोजित होने वाले ट्रायल में भेजा जाएगा, जो 16 जून को सुबह 10 बजे मुरादाबाद में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद मंडल स्तर पर शीर्ष आने वाले तैराक को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मेरठ स्टेडियम जाना होगा। मेरठ स्टेडियम में यह प्रतियोगिता 18 जून से 20 जनू तक आयोजित की जाएगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपना आयु प्रमाण पत्र और आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की आयु 12 वर्ष से 17 वर्ष होनी चाहिए। उनका जन्म 2005 से 2010 तक होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें