फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: संयुक्त शिक्षा निदेशक ने परखीं परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद, किरतपुर और नगीना क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

आवंटित और वितरित प्रश्नपत्रों का कराया मिलान, सबकुछ ठीक मिला



संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ मनोज द्विवेदी ने नजीबाबाद और नगीना क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का किया। परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। आवंटित और वितरित प्रश्नपत्रों का मिलान कराया।



पांच मार्च को पहली पाली में हाईस्कूल चित्रकला और दूसरी पाली में इंटर इतिहास व कृषि अभियंत्रण का पेपर था। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने पहली मीटिंग में नगीना के हिंदू इंटर काॅलेज परीक्षा केंद्र परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। दूसरी पाली में नजीबाबाद के एमडीएस इंटर काॅलेज, एमडीकेवी इंटर काॅलेज, कासमिया इंटर काॅलेज परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन




संयुक्त निदेशक ने हिंदू इंटर कालेज और एमजीएमपीएम इंटर काॅलेज किरतपुर के परीक्षा केंद्रों का भी निरीक्षण किया। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार साथ रहे। सभी केंद्रों पर व्यवस्था सही मिली। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे चलते मिले।







2500 से अधिक परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ी


पहली पाली में हाईस्कूल चित्रकला का पेपर था। इसमें 43909 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 41619 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। 2290 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में ही इंटर व्यवसायिक वर्ग के पेपर में पंजीकृत 712 परीक्षार्थी में 678 परीक्षार्थी उपस्थित और 34 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर का इतिहास, कृषि अभियंत्रण व पशुपालन का पेपर था। इसमें 3455 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 3260 परीक्षार्थी उपस्थित और 195 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पाली में कुल 2519 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन








आज इनकी परीक्षा



सात मार्च को पहली पाली में हाईस्कूल का सामाजिक विज्ञान और इंटर के 12 से अधिक वैकल्पिक विषयों के पेपर है। दूसरी पाली में हाई स्कूल का सिलाई और इंटर का रसायन विज्ञान व समाज शास्त्र विषय का पेपर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें