फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों में घिरी रही है झालू जाटान सहकारी समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। झालू जाटान सहकारी समिति विवादों में घिरी रही है। सिर्फ फर्जी कागजों पर ही कर्ज नहीं बांटा गया, बल्कि बोर्ड संचालकों का चयन भी नियमों के विपरीत कर लिया गया था। इसी कारण एक साल पहले बोर्ड संचालक मंडल को एक साल पहले भंग हो गया था। जांच में कई डायरेक्टर का चयन नियम विरुद्ध मिला था। समिति में तीन सदस्यीय प्रशासक मंडल तैनात हैं।
विज्ञापन

समिति के संचालक मंडल में नौ सदस्य थे। सहायक निबंधक सहकारी समितियां डा प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि छह संचालकों के चयन को लेकर शिकायत मिली थी। मामले की जांच हुई, जिसमें यह बात सामने आई कि आरोपी संचालकों अर्थात डायरेक्टर ने समिति का सदस्य बनने की जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं की थी। बताया कि आरोप में छह डायरेक्टर की सदस्यता करीब एक साल पहले रद्द कर दी गई । छह डायरेक्टर की सदस्यता रद्द होने से संचालक मंडल में केवल तीन डायरेक्टर रह गए। समिति का बोर्ड अल्पमत में आ गया, जिस पर बोर्ड को भंग कर दिया गया। समिति के प्रशासक मंडल में एडीसीओ तथा दो एडीओ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें