फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद में तीन दिवसीय विराट एकता कुश्ती दंगल आयोजित

विज्ञापन
नजीबाबाद में विराट एकता कुश्ती दंगल का शुभारंभ कराते फिल्म प्रोड्यूसर वसीम कुरैशी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद। कुरैशी प्रोडक्शन की ओर से तीन दिवसीय विराट एकता कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। उद्घाटन रोमांचक मुकाबले जावेद पहलवान और आवेश कुरैशी ने जीते।
विज्ञापन

विराट एकता कुश्ती दंगल आयोजन के तीन दिवसीय मुकाबलों का उद्घाटन कुरैशी प्रोडक्शन के स्वामी एवं फिल्म प्रोड्यूसर वसीम कुरैशी ने फीता काटकर किया। हाजी यूनुस कुरैशी, मो. इरफान की उपस्थिति में उन्होंने जनपद तथा आसपास के जनपदों से आए पहलवानों का परिचय किया। मुख्य अतिथि फिल्म प्रोड्यूसर वसीम कुरैशी ने पहलवानों को हार-जीत के स्थान पर खेल भावना को महत्व देने की सलाह दी।
कोटद्वार मार्ग पर आवास विकास कालोनी परिसर क्षेत्र में रेफरी सुल्तान पहलवान और सलमान पहलवान की निगरानी में आयोजित मुकाबले में जावेद पहलवान और सूर्य पहलवान नांगलसोती के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में जावेद पहलवान विजयी रहे।
विज्ञापन

एक अन्य मुकाबले में नजीबाबाद के पहलवान आवेश कुरैशी ने नगीना के गोपी पहलवान को पराजित कर मुकाबला जीता। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य अब्दुल सत्तार, मो. असलम, मो. फरमान, इकराम कुरैशी, काला पहलवान, सुल्तान पहलवान, हाजी नसीम, मोबीन कुरैशी, यूसुफ पहलवान, शरीफ खलीफा, जावेद, शारिक, सुलेमान, शुएब, बन्ने मियां सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें