फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदे और श्रमदान से बनवाया मालन नदी पर पुल

विज्ञापन
बिजनौर : नजीबाबाद के नांगलसोती क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा मालन नदी पर बनाया गया अस्थायी पुल। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नांगलसोती (बिजनौर)। गांव पूंडरीकला और आसपास के ग्रामीणों ने चंदे और श्रमदान से मालन नदी पर अस्थायी पुल बनाया है। गत एक जुलाई को बरसात के दौरान मालन नदी में आए उफान में अस्थायी पुल बह गया था। अब चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू होने जा रहा है। ऐसे गन्ना ढुलाई में आने वाली समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने पुल का निर्माण किया है।
विज्ञापन

पूंडरीकला के पूर्व प्रधान सुबोध राजपूत, अरुण कुमार, दुष्यंत, राजेंद्र, सुभाष का कहना है कि मालन नदी पर पक्का और स्थायी पुल बनाने की मांग ग्रामीण कई वर्षों से कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। पूर्व में भी नांगलसोती क्षेत्र के गांव बरकातपुर, पूंडरीकला, पूंडरी खुर्द, कामराजपुर, सबलपुर बीतरा को किरतपुर के बाजार सहित भोजपुर, खेड़ी, बरमपुर, मौजमपुर, नया गांव आदि गांव को जोड़ने के लिए पूंडरीकला के पास ग्रामीणों ने मालन नदी पर अस्थायी पुल बनाया था, जो बाढ़ में बह गया था। ग्रामीणों ने चंदा एकत्र कर लोहे के गाटर और बल्लियां खरीदीं और श्रमदान कर नदी पर अस्थायी पुल बनाया। ग्रामीणों ने प्रशासन से किसानों की सुविधा के लिए पक्का पुल बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें