फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल गेट के सामने नारेबाजी करते हुए लगाया जाम

विज्ञापन
नहटौर के सांई मिलेनियम स्कूल के गेट पर हंगामा कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं को समझाती पुलिस। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
स्कूल गेट के सामने नारेबाजी करते हुए लगाया जाम
विज्ञापन

नहटौर। अनुचित तरीके से स्कूल फीस लेने का दबाव बनाने की शिकायत पर स्कूल में ज्ञापन देने पहुंचे एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल प्रशासन ने अभद्र व्यवहार किया। इससे नाराज एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने स्कूल के गेट में ताला डालकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। स्कूल के सामने जाम भी लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल जाम खुलवाया।
विज्ञापन

नहटौर के सांई मिलेनियम पब्लिक स्कूल में एबीवीपी कार्यकर्ता ज्ञापन देने गए थे। आरोप है कि स्कूल अनुचित तरीके से लैब, बिल्डिंग आदि फीस लेने के लिए दबाव बना रहा है। एबीवीपी के तहसील संयोजक ज्येष्ठवीर का कहना है कि स्कूल प्रशासन की ओर से एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता किया गया। कार्यकर्ताओं को अनपढ़ आदि गलत शब्दों का प्रयोग किया गया। जिससे स्कूल प्रशासन व कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने स्कूल गेट पर ताला लगाकर स्कूल के सामने नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्कूल के सामने रास्ते पर जाम लगा दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने स्कूल प्रशासन व कार्यकर्ताओं के बीच वार्ता कराई। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने जाम खोला। स्कूल प्रशासक नवेद अहमद का कहना है कि कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया गया। एबीवीपी के तहसील संयोजक ज्येषठवीर का कहना है कि यदि स्कूल प्रसाशन ने हठधर्मिता दिखाई तो एबीवीपी आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें