कोतवाली देहात के पास लगा रहा जाम
कोतवाली देहात। कोतवाली देहात में नगीना बिजनौर मार्ग पर पेट्रोल पंप के के नजदीक निर्माणाधीन नहर के पुल पर यातायात बढ़ने पर जाम लग गया। इससे सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। रविवार को कोतवाली देहात में बिजनौर मार्ग पर साप्ताहिक बाजार लगता है। साप्ताहिक बाजार की भीड़ और पेट्रोल पंप के निकट स्थित निर्माणाधीन पुल पर शाम के समय भारी ट्रैफिक होने के कारण जाम लग गया। जाम के कारण सड़क के दोनों और लंबी लंबी लाइनें लग गई। जाम की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद यातायात सुचारु करवाया। जाम लगभग 1 घंटे तक लगा रहा जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।