फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ट्रक पलटने से नेशनल हाईवे पर दो घंटे तक रहा जाम

विज्ञापन
मेरठ-पौड़ी हाइवे पर गांव स्वाहेड़ी के पास पलटा चीनी से भरा ट्रक। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
चीनी से लदा ट्रक पलटा, दो घंटे जाम रहा हाईवे
विज्ञापन

बिजनौर। मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे पर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चीनी से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान एक कार भी उसकी चपेट में आ गई और इस हादसे में कार चालक घायल हो गया है। इसके चलते हाईवे पर करीब दो घंटा तक जाम लगा रहा है।
विज्ञापन

हादसा रविवार दोपहर गांव स्वाहेड़ी के पास हुआ। हादसे के वक्त ट्रक नजीबाबाद की ओर से बिजनौर की तरफ आ रहा था। उस समय ट्रक की चपेट में आई कार से नई बस्ती बिजनौर निवासी अक्षय गुप्ता भी नजीबाबाद की ओर से ही बिजनौर आ रहे थे। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और अक्षय गुप्ता घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार भी घायल हुआ है।ट्रक पलटने की वजह से मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे पर वाहनों के ब्रेक लगने लगने शुरू हो गए। देखते ही देखते पलटे हुए ट्रक के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। आखिरकार हाईवे पर दौड़ रहा ट्रैफिक पूरी से थम गया। ट्रक पलटने से जाम लगने की खबर लगते हुए पेदा चौकी इंचार्ज पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। आनन फानन में ट्रक को हटाने के लिए क्रेन बुला ली गई। काफी मशक्कत करने के बाद ट्रक को वहां से हटाया जा सका। इसके बाद भी पुलिस ने बमुश्किल जाम को खुलवाया। करीब दो घंटा तक जाम लगा रहा। पेदा चौकी इंचार्ज रामवीर ने बताया कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक पलट गया था, जिससे जाम की स्थिति बनी। हालांकि कुछ वाहनों को इधर उधर से निकाला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें