फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम लगाने वाले 80 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 08 Nov 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। छात्रा की मौत पर रिंग रोड पर जाम लग रहे 80 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद जाम लगाने वालों में  खलबली मची है।
विज्ञापन


शुक्रवार को शाम के समय गांव सालमाबाद निवासी बाबू की पुत्री संजना साइकिल से गांव वापस जा रही थी। रिंग रोड पर पराग डेयरी के पास उसे ट्रक ने कुचल दिया।

संजना की मौके पर ही मौत हो गई। संजना बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। गुस्साए ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर दिया।

पुलिस के मनाने पर ग्रामीणों नहीं माने। ग्रामीणों ने जाम में फंसे  वाहनों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठियां भांज कर जाम लगाने वालों को खदेड़ा।

इस दौरान पुलिस  ग्रामीणों की बड़ी तादाद में बाइक अन्य वाहन थाने में ले आई। कई लोगों को थाने में बैठा लिया। शहर कोतवाल अजय गौतम के मुताबिक इस मामले में उनकी ओर से 80 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ जाम लगाकर रास्ता रोकने, पुलिस कार्य में बाधा डालने, वाहनों पर पथराव कर तोड़फोड़ करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम लगाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में खलबली मच गई। इसको लेकर सपा समेत अन्य पार्टियों के नेताओं से टेलीफोन संपर्क किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें