जैतरा के शिवम का डिप्टी जेलर के पद पर चयन
धामपुर। जैतरा निवासी शिवम सिसोदिया का यूपीपीसीएस परीक्षा में डिप्टी जेलर पद पर चयन हुआ है। शिवम ने हाईस्कूल प्रियंका माडर्न स्कूल से 82 प्रशित और इंटर में 79 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। इसके बाद एनआईटी रायपुर छत्तीसगढ़ से सिविल इंजीनियरिंग की। यूपीपीसीएस के दूसरे प्रयास में शिवम को यह कामयाबी हासिल हुई। शिवम के पिता त्रिभुवन सिसोदिया अमरोहा के उद्यान विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं जबकि माता रेखा रानी गृहिणी हैं। शिवम की छोटी बहन शिवांगी ने देहरादून से एमएससी की है। शिवम ने अपनी सफलता का श्रेय माता, पिता, भाई शुभम, शगुन सहित अपने परिवार को दिया। शिवम ने बताया कि जयवीर सिह सिसोदिया ने उनका मार्गदर्शन किया था। डिप्टी जेलर बनने पर प्रियंका स्कूल के पूर्व छात्र रहे शिवम को विधायक अशोक राणा व डायरेक्टर राणा प्रियंकर सिह ने बधाई दी है।