रामडोल जुलूस में गूंजे जय कन्हैया लाल के जयकारे
नजीबाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जय कन्हैया लाल के उद्घोष और आकर्षक झांकियों के साथ गीता भवन मंदिर से भव्य श्री रामडोल जुलूस निकाला गया।
गीता भवन मंदिर श्री राधेश्याम परिसर में शुक्रवार की शाम से ही भगवान श्रीकृष्ण भजन और जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। गीता भवन मंदिर समिति के अध्यक्ष जनकराज, महासचिव डॉ. एसके जौहर, जितेंद्र पोपली, सुनील महाजन, राजेश तागरा, संजीव तागरा, सुनील बेरी, तरुण सलूजा की उपस्थिति में पंडित भोला शास्त्री द्वारा हवन-पूजन और आरती कराई गई। भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा जय कन्हैया लाल के उद्घोष डोले पर विराजमान की गई। श्रीकृष्ण भजन और बैंडधुन के साथ श्री रामडोल जुलूस में श्रीराम दरबार, श्री नर्सिंग भगवान की झांकी के साथ राधा-कृष्ण नृत्य, श्री महाकाली युद्ध और डांडिया नृत्य मुख्य आकर्षण रहा।
श्रीरामडोल जुलूस परंपरागत मार्गों से होता हुआ गीता भवन मंदिर आकर संपन्न हुआ। अनेक स्थानों पर रामडोल जुलूस का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। गीता भवन मंदिर समिति की ओर से जुलूस में डॉ.राजीव अरोड़ा, राजीव तागरा, दीपक तनेजा, दिनेश तनेजा, बंटी अरोड़ा, तरुण सलूजा, सुरेश सलूजा, चंचल अरोड़ा सहित अनेक लोग शामिल हुए।
Jai Kanhaiya Lal's cheers echoed in Ramdol procession- फोटो : NAZIBABAD