फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में चल रहा किसानों का धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में चल रहा किसानों का धरना समाप्त
विज्ञापन

बिजनौर । विभिन्न मांगों के निदान को लेकर कलक्ट्रेट चल रहा किसानों का धरना शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। शाम के समय मांगे मानने के आश्वासन पर किसानों का धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन

संगठन के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों का कलक्ट्रेट में तीन दिन से धरना प्रदर्शन चल रहा था। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, ठाकुर रामौतार सिंह, चौधरी विरेंद्र सिंह, लुधियान सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के साथ वादा खिलाफी कर रही है। संगठन किसानों का शोषण नहीं होने देगा। किसानों की आवाज व हकों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। बाद में संगठन की ओर से एक ज्ञापन प्रेषित किया गया। संगठन के निर्देश व कई मांगे मानने के आश्वासन पर शनिवार शाम को किसानों का धरना समाप्त हो गया। धरने पर दिनेश कुमार, संदीप कुमार त्यागी, रामपाल सिंह, डॉ. विजय सिंह, अजय कुमार, रवि शेखर तोमर, मदन राणा, कविराज सिंह, अवनीश कुमार, नरदेव सिंह, गिरिराज सिंह, शुभम राणा, धर्मेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें