फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर- अमन सिंह हत्याकांड के दोषी जगवीर को उम्र कैद

Mon, 14 Aug 2023 10:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- स्वतंत्रता दिवस के दिन कॉलेज में ध्वजारोहण स्थल पर गोली मारकर की गई थी हत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. विजय कुमार तालियान ने स्वतंत्रता दिवस के दिन कॉलेज में ध्वजारोहण के लिए गए अमन सिंह की ध्वजारोहण स्थल पर ही गोली मारकर हत्या करने का दोषी पाते हुए जगवीर सिंह को आजीवन कारावास व तीन लाख 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। स्वतंत्रता दिवस के दिन कॉलेज में हुए इस हत्याकांड से भगदड़ मच गई थी।

शासकीय अधिवक्ता जितेंद्र पाल सिंह राजपूत के अनुसार अनुज निवासी धोकलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव के ही धीर सिंह जौली से उसके परिवार की रंजिश चल रही है। 15 अगस्त 2015 की सुबह करीब सात बजे उसके पिता अमन सिंह गांव के ही जनता इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण के कार्यक्रम में गए थे। कॉलेज में गांव का ही जगवीर उर्फ पप्पू व उसका भतीजा अंकुर तथा दो अज्ञात आदमी उनके साथ मौजूद थे। इन लोगों ने उसके पिता अमन सिंह को गालियां देनी शुरू कर दीं। अमन सिंह ने गाली देने से मना किया तो जगवीर व उसके भतीजे अंकुर ने अपनी अंटियों से तमंचा निकालकर गोली चला दी।
विज्ञापन

जगवीर की गोली अमन सिंह के सिर में लगी व अंकुर द्वारा चलाई गई गोली अमन सिंह के साथी हेमेंद्र को लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने से अमन सिंह की मौके पर मौत हो गई और कॉलेज में भगदड़ मच गई। इस हत्या में धीर सिंह उर्फ जौली भी शामिल था। इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जगवीर व उसके भतीजे अंकुर से जंगल में बनी कोठरी से घटना में प्रयुक्त तमंचे व कारतूस बरामद किए थे। मुकदमे की सुनवाई के दौरान धीर सिंह व अंकुर की मौत हो गई। कोर्ट ने जगवीर को अमन सिंह की हत्या व हेमेंद्र पर जानलेवा हमले का दोषी पाते हुए सजा सुनाई है।
विज्ञापन

दो आरोपियों की भी गोली मारकर की गई थी हत्या
अमन हत्याकांड की सुनवाई के दौरान हत्या के दो आरोपियों अंकुर व धीर सिंह की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या का मुकदमा अभी अदालत में विचाराधीन है। अमन सिंह हत्याकांड में अंकुर व धीर सिंह के विरुद्ध भी चार्जशीट दाखिल की गई थी। नौ जून 2021 को दिन में साढ़े आठ बजे धीर सिंह, अंकुर परिवार की महिलाओं के साथ ट्रैक्टर से जंगल से वापस आ रहे थे। इस दौरान एक सफेद रंग की कार ट्रैक्टर को ओवरटेक करके आई और उसमें सवार लोगों ने उतरकर गोलाबारी की। जिससे अंकुर व धीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हत्याकांड में मृतक अमन सिंह के लड़के नितिन एवं अनुज सहित कृष्णा, विवेक, लवली आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। यह मुकदमा अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें